इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां सीजन 23 मार्च से भारत में ही होगा। इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव के कारण पहले इसके विदेश में होने की संभावना जताई जा रही थी। टूर्नामेंट के फाइनल की तारीख भी तय नहीं हुई, क्योंकि चुनाव आयोग ने अभी लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं की है।
बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि केंद्र और राज्य सरकार की एजेंसियों से शुरुआती चर्चा के बाद आईपीएल देश में ही कराने का फैसला किया गया है। लोकसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा के बाद ही पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा।
भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा सिर्फ नौ दिन का वक्त
23 मार्च से आईपीएल शुरू होने का मतलब है कि इसमें हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों को सिर्फ नौ दिनों का ही आराम मिलेगा। भारत को 13 मार्च तक ऑस्ट्रेलिया के साथ घरेलू सीरीज खेलनी है। इस सीरीज में पांच वनडे और दो टी-20 मुकाबले होंगे।
2009 और 2014 में विदेश में हुआ था आईपीएल
लोकसभा चुनाव के कारण 2009 और 2014 में आईपीएल के मुकाबले विदेश में हुए थे। 2009 में दक्षिण अफ्रीका में हुए टूर्नामेंट में डेक्कन चार्जर्स चैम्पियन बना था। 2014 में भारत और यूएई में आईपीएल खेला गया था। यूएई में टूर्नामेंट के शुरुआती 20 मैच हुए थे।
राहुल ने कहा- हमारा पहला मकसद नरेंद्र मोदी को हराना है। जिन राज्यों में हम मजबूत हैं या हम पहले नंबर पर हैं, वहां भाजपा के खिलाफ अकेले चुनाव लड़ेंगे। महाराष्ट्र, झारखंड, तमिलनाडु, बिहार में गठबंधन की संभावनाएं हैं। यहां गठबंधन का फॉर्मूला तैयार करने पर काम चल रहा है। मोदी को हराने के लिए हम अन्य राज्यों में गठबंधन करने की कोशिश कर रहे हैं।
सपा-बसपा कांग्रेस के साथ के पक्ष में नहीं
राहुल का बयान उस वक्त आया, जब देश के सबसे बड़े राज्य उप्र में सपा-बसपा ने एकसाथ चुनाव लड़ने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायवती कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने के पक्ष में नहीं हैं। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों पार्टियां कांग्रेस के लिए सिर्फ दो सीटें रायबरेली और अमेठी छोड़ सकती हैं, जहां से सोनिया गांधी और राहुल गांधी सांसद हैं।

Comments
Post a Comment